Top News

2-- राज्यकर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट किया वाराणसी -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को नवागत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट किया और पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम एवं बाबा भोलेनाथ की स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विभिन्न विभागों में व्याप्त समस्याओं पर विचार विमर्श हेतु वार्ता के लिए शासन के निर्देशानुसार समय निर्धारित किए जाने का अनुरोध किया गया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जब भी आपको आवश्यकता हो आप मिल सकते हैं। तदोपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा भी जिलाधिकारी महोदय को आश्वस्त किया गया कि जनहित में संघ आपके निर्देशों के अनुपालन में पूर्णतया सहयोग प्रदान करेगा।शिष्टमंडल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट अध्यक्ष धीरज कुमार श्रीवास्तव, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाण्डेय,मंत्री श्याम राज यादव, सुधांशु कुमार सिंह, सुभाष सिंह, बाल विकास पुष्टाहार महिला संघ से गीतांजली राणा,एएनएम महिला संघ से गीता उपाध्याय, आईटीआई संघ से आरती शास्त्री, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ से दुर्गेश सिंह, अखिलेश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत संघ से जयप्रकाश भारती, जलकर संघ से प्रवीण वर्मा, उपेंद्र सिंह, हरेंद्र यादव, पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष जटाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।फोटो -02-जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते संघ के अध्यक्ष

Post a Comment

और नया पुराने