Top News

वाराणसी,जूडियो कम्पनी की डिलरशिप दिलाने के नाम पर करोंड़ों की ठगी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार उनके कब्जे से मोबाइल,लेपटाप नगदी किया बरामद वाराणसी --जसवीर कौर पत्नी सुभाष कुमार निवासिनी गोपाल विहार कॉलोनी महमूरगंज द्वारा थाना भेलूपुर पर जूडियो कम्पनी की फ्रैंचाइजी दिलाने के‌ नाम पर धोखाधड़ी कर करोड़ों रूपए की ठगी की दी गयी तहरीर पर पुलिस उपायुक्त अपराध प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त श्रुति श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित दो पुलिस टीमों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद अलग-अलग पटना, नालंदा बिहार तथा कोलकाता पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों से तीन शातिर साइबर अभियुक्तों को नालंदा बिहार व कोलकाता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से आईफोन एंड्राइड, मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड, डेबिट कार्ड तीन, 4 पहिया टाटा नेक्शन गाड़ी, 3720 रुपए नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के नाम क्रमशः आकाश कुमार पुत्र शिवेंद्र कुमार निवासी ग्राम गंगापुर कटौना कतरी सराय नालंदा बिहार, दूसरे का प्रशांत कुमार पुत्र कौशल सिंह निवासी ग्राम पिंजरी थाना बारबीघा जनपद शेखपुरा बिहार और तीसरे का मयंक कुमार पुत्र संजीव कुमार सिंह निवासी ग्राम सैदी पोस्ट वादी थाना कतरी सराय नालंदा बिहार बताया गया। तीनों अभियुक्तों को पुलिस उपायुक्त अपराध प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा सर्वप्रथम वेल इस्टैबलिश्ड कंपनी जैसे किया मोटर्स, कल्याण ज्वेलर्स, टाटा स्टार बक्श, जूडियो जूबिलेंट फूडवर्क, टाटा ट्रेंट, एमसी डॉनल्ड, बर्गर किंग, मियो अमोर आदि कंपनियों की असली वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनायी जाती है। फिर इन वेबसाइटों का प्रमोशन एड्स के माध्यम से गूगल व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर किया जाता है। जिन व्यक्तियों को उपरोक्त कंपनियों के फ्रेंचाइजी की आवश्यकता होती है, उनके द्वारा उपरोक्त कंपनियों की वेबसाइट गूगल पर सर्च की जाती है। पेड प्रमोशन होने के कारण यही फर्जी वेबसाइट सबसे पहले डिस्प्ले होती है। जिन पर लोगों द्वारा अपना डाटा भरा जाता है। इसके बाद साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न प्रकार की चार्ज जैसे रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी मनी, जीएसटी फीस आदि का हवाला देते हुए तथाकथित कंपनी के म्यूल बैंक खातो में ट्रांसफर कर दिया जाता है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तो को भा0द0वि0 की धारा 420,66डी आईटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र, निरीक्षक विपिन कुमार, उ0नि0 आलोक रंजन, निरीक्षक विजय कुमार यादव, उ0नि0 संजीव कन्नौजिया, उ0नि0 आलोक रंजन, उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, उ0नि0 विवेक सिंह,एसएसआई श्याम लाल गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, पृथ्वीराज सिंह, देवेंद्र यादव, गौतम कुमार, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार पांडे, अनिल मौर्य, मनीष कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह, अवनीश सिंह, रविंद्र यादव आदि शामिल रहे।फोटो अभियुक्तों को पेश करते डीसीपी क्राइम, राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने