Top News

वाराणसी,सीडीओ ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक का किया आयोजन वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला विकास अधिकारी, कंट्रोल रूम प्रभारी संदीप विश्वास, सहायक अभियंता जल निगम, एलएंडटी परियोजना प्रबंधक, टीम लीडर (टीपीआईए), डीपीएमयू (डीसी)तथा जीए इंफ्रा के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एलएंडटी संस्था को निर्देशित किया गया कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर सभी शेष सड़क मरम्मत कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मिशन में शामिल चार अप्राप्त भूमि के संदर्भ में दो भूमि के लिए सदर एवं पिंडरा तहसील के एसडीएम से संपर्क कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया तथा शेष दो भूमि हेतु समिति के माध्यम से पत्राचार कर समाधान हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। डीपीएमयू टीम को निर्देशित किया गया कि योजना से संबंधित लंबित भूमि विवाद, मार्ग, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई से पाइपलाइन कार्यों के लिए स्वयं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। टीम‌लीडर री अर्नाज (टीपीआईए) को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिवस का कार्य विवरण एवं स्थल पर कार्यरत श्रमिकों की संख्या का भौतिक सत्यापन कराकर अवगत करायें। पुरानी पेयजल योजनाओं में सर्वेक्षण पाइपलाइन तथा अनुरक्षण कार्यों के लिए शासन स्तर से नियुक्त जीए इंफ्रा संस्था को निर्देशित किया गया कि वे सभी पुरानी योजनाओं का विस्तृत सर्वेक्षण मैनपॉवर वृद्धि तथा वरिष्ठ टीम की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित करें।फोटो -03- बैठक की अध्यक्षता करते सीडीओ, राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने