Top News

1-- रोटरी मण्डल का दो-दिवसीय प्रशिक्षण 26 को--डा.आशुतोष अग्रवाल वाराणसी -- रोटरी मंडल 3120 के दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ 26 अप्रैल 2025 को कैण्ट स्थित होटल सूर्या के आनन्दम हाल मे अपरान्ह दो बजे होगा। उक्त बातें रोटरी मंडल 3120 के रोटेरियन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल ने शुक्रवार को होटल सूर्या में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इस दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन 26 अप्रैल को अपरान्ह 2:00 बजे रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व डायरेक्टर कमल सांघवी के द्वारा कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण सात सत्रों में 27 अप्रैल को संपन्न होगा। इन लोगों को समाज सेवा एवं मानव सेवा के विभिन्न आयामों से अवगत कराने हेतु विभिन्न प्रदेशों से वरिष्ठ रोटेरियन आयेंगे। डॉ अग्रवाल ने बताया की वर्तमान समय में रोटरी मंडल 3120 रोटरी इंटरनेशनल के पूरे विश्व में फैले 540 मण्डलों में से एक है।इस समय 3120 में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, सतना, रेणुकूट, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी आदि शहरों में 4000 रोटेरियन बंधुओं के माध्यम से 90 रोटरी क्लब समाज एवं मानव सेवा में कार्यरत हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान रोटरी गवर्नर डा.आशुतोष अग्रवाल के साथ मंडल प्रशिक्षक पीडीजी उत्तम कुमार अग्रवाल, सेमिनार चेयरमैन प्रशांत नगर, को-चेयरमैन पीयूष अग्रवाल, आयोजक क्लब वाराणसी इलीट के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल, सचिव अभिषेक केसरी,पुष्प अग्रवाल उपस्थित रहे।फोटो -01- पत्रकार वार्ता करते डा.आशुतोष अग्रवाल

Post a Comment

और नया पुराने