गाजीपुर।l मधु वाटिका रामपुर जगन में किया गया आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह पर शिक्षक सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माता होता हैं। वह ज्ञान और संस्कारों से भविष्य को आकार देता हैं। नए शिक्षकों की ऊर्जा और सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव से संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यह दिन हमें उनके समर्पण को सम्मानित करने और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर देता है। प्राचीन काल से भारत ॠषियों, महर्षियों एवं शोध कर्त्ताओं का देश रहा है और भारत से निकलने वाली ज्ञान विज्ञान की ज्योति से सम्पूर्ण विश्व आलोकित होता था जिसके परिणामस्वरूप भारत को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था। आजादी के उपरान्त 1962 से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ० राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए शिक्षकों को समाज द्वारा सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है वहीं पर मौजूद रहे डॉक्टर विधायक वीरेंद्र यादव और जयकिशन साहू संजय कनौजिया राम ज्ञान यादव दारा प्रधान गुरु प्रधान सोनू तिवारी बिंदु बाला रीना यादव आदि लोग मौजूद रहे महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें