भाजपाईयों ने पाकिस्तान के पीएम का फूंका पुतला, आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. जमानियां। रेलवे स्टेशन बाजार में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शंकर गोस्वामी, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया के नेतृत्व विरोध प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान और उनके आतंकियों का पुतला फूंका।बताया जाता है। की गुरुवार को भाजपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों भाजपाईयों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। भाजपाईयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद हाय-हाय के नारे लगाए। इस दौरान मुन्ना गुप्ता ने कहा कि आतंकियों ने हिंदू पहचान कर और कलावा देखकर श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया। नारायण दास चौरसिया ने इसे भारत की अस्मिता पर हमला बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। उक्त मौके पर व भाजपा कार्यकर्ता तारकेश्वर वर्मा, राहुल वर्मा, राकेश जायसवाल, सत्येंद्र वर्मा, सरफराज अंसारी, रोजन भाई, सोनू वर्मा, विंध्याचल शर्मा, संतोष शर्मा, शशिकांत जायसवाल, सतीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, सुनील शर्मा, कृष्ण गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। बताया जाता है। की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सभी धर्मों के लोग गुस्से में आकर पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसके साथ भाजपाइयोंने जगह जगह विरोध प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान और उनके आतंकियों का पुतला फूंकने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें