2-- उप कृषि निदेशक ने आराजी लाइन में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का किया निरीक्षण वाराणसी -- उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा बुधवार को विकास खण्ड आराजीलाइन के ग्राम पंचायत मनियारीपुर में फार्मर रजिस्ट्री के लगाए गए कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य, वरिष्ठ सहायक आसुतोष कुमार सिंह, एटीएम राधेश्याम, कैम्प में जन सेवा केंद्र के संचालक संदीप कुमार के साथ साथ 20 से 25 किसान भाई भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा जनपद के समस्त कृषकों से आवाहन किया गया कि अविलम्ब फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर संपर्क करें। इस योजना से निम्न लाभ हैं।इससे सरकारी योजनाओं जैसे- पीएम किसान सम्मान निधि,बीज सब्सिडी, खाद एवं उर्वरक सब्सिडी,बीमा योजनाएं, आदि सीधे किसानों के खाते में जाती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सरकारी सहायता सीधे बैंक खाते में जाती है,बिचौलियों से बचाव होता है।अगर फसल खराब होती है तो बीमा का लाभ जल्दी और सही तरीके से मिलता है।कृषि ऋण में रजिस्टर्ड किसानों को आसान ब्याज दर पर ऋण मिलता है।आपदा राहत में सूखा,बाढ़ आदि के समय सरकार की ओर से सहूलियत मिलती है।डिजिटल पहचान और रिकार्ड में किसान की एक अधिकारिक पहचान बनती है जिससे पारदर्शिता और ट्रैकिंग आसान होती है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य द्वारा कृषकों को आगामी खरीफ में बीज गोदाम पर आने वाले बीजों के मिनी किट एवं अनुदान पर प्राप्त होने वाले बीजों के बारे में बताया गया तथा अधिक से अधिक कृषकों के केसीसी बनवाकर उसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। एटीएम राधेश्याम के पास प्रसार कार्मिकी दैनंदिनी नहीं थी जिसके लिए उपनिदेशक द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। इसी के साथ ग्राम पंचायत में कृषकवार संपर्क स्थापित करके फार्मर रजिस्ट्री योजना अंतर्गत जिन कृषकों का फार्मर आईडी अभी तक नहीं बन पाया है। उसे 3 दिन के अंदर आच्छादित कराएंगे, साथ ही आगामी खरीफ की रणनीति पर कृषकों के बीच चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा कृषकों को लाभान्वित कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।फोटो -02- किसानों को जानकारी देते कृषि अधिकारी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें