Top News

गाजीपुर बिना अनुमति रखी अंबेडकर मूर्ति, प्रशासन में हड़कंपगाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में कुछ लोगों द्वारा बिना परमिशन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा रख दी। प्रतिमा रखे जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन नायब तहसीलदार भगवान पांडेय और क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर भांवरकोल पुलिस तथा मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा रखने वाले लोगों को समझाया। शेरपुर खुर्द में दलित समाज के लोगों ने गांव के नवीन परती की भूमि में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा रख दी थी जिसका विरोध बगल के लोगों द्वारा किया गया और प्रशासन को सूचना दी गई। मूर्ति रखी जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा इस दौरान मौके पर महिला और पुरुषों की भारी भीड़ जमा हो गई। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय ने बताया कि लोगों को समझाया गया है कि बिना परमिशन मूर्ति स्थापित नहीं करने दी जाएगी।पहले से स्थापित मूर्ति को हटा दिया गया है। महताव आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने