Top News

दिनांक:-- 30.04.2025 दिन:-- बुधवार 1-- अग्रसेन पीजी परमानन्द पुर में कैरियर काउंसिलिंग का हुआ आयोजन वाराणसी -- अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी परिसर में बुधवार को मेधा फाउंडेशन द्वारा स्वारम्भ कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मिथिलेश सिंह द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। कार्यक्रम मे मेधा फाउंडेशन के प्रांशु सक्सेना, विशाल एवं तान्या ने प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. मिथलेश सिंह ने कहा की जीवन में कौशल बहुत महत्वपूर्ण है। यह कौशल न केवल रोजगार प्राप्त करने में मदद करते हैं, बल्कि जीवन में सफल होने के लिए भी आवश्यक है। कौशल हमें चुनौतियों का सामना करने, आत्मविश्वास विकसित करने, नवाचार एवं रचनात्मकता में मदद करते हैं। सफल कैरियर के लिए ज्ञान के साथ कौशल का होना भी जरूरी है। मेधा फाउंडेशन के प्रांशु सक्सेना ने कहा कि स्वारम्भ का उद्देश्य छात्रों को स्वरोजगार एवं स्वतंत्र रूप से काम करने की माध्यमों और अवसरों से जोड़ना है। स्वारम्भ के तीन चरण हैं। ज्ञान, कौशल और क्षमता जो व्यक्ति के विकास की आधारशिला है। तान्या ने छात्राओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के विषय में बताया और कहा कि यह एक निशुल्क प्रशिक्षण है, जिसमें बच्चों को सहभागिता करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छात्रा कल्याण अधिष्ठाता प्रो.आभा सक्सेना,सह छात्रा कल्याण अधिष्ठाता डा.श्रृंखला,शोभा प्रजापति, डॉ. कंचनमाला यादव तथा अनेक प्रवक्तागण एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थिति रही।फोटो -01- प्राचार्य को सम्मानित करते मेधा के कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने