वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी --सनबीम स्कूल वरूणा ने बुधवार को अत्यंत गर्व, उत्साह और उमंग के साथ अपने तीसरे संस्करण कार्यक्रम यूथ 3.0 का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न किया। यह ऐतिहासिक आयोजन विद्यार्थियों शिक्षकों और समुदाय के लिए प्रेरणा नवाचार और रचनात्मक सोच का नया द्वारा साबित हुआ इस वर्ष का थीम "दी अंतिम स्टोरीज बियोंड व्हाट आइजकैन सी" रहा। यह विषय उन अनकही कहानियों,छिपी भावनाओं और असाधारण दृष्टिकोणों को अभिव्यक्त करता है। जो अक्सर हमारी आंखों से ओझल रह जाते हैं। यह युवाओं को बाहरी रूप और सतही धाराओं से परे जाकर सोचने, स्थापित मान्यताओं को चुनौती देने तथा जीवन को आकार देने वाली उन प्रभावशाली कहानियों को पहचाने और सामने लाने के लिए प्रेरित करता है, जो अक्सर अनकही और अनदेखी रह जाती हैं। इस कार्यक्रम में सनबीम समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक तथा निर्देशिका अमृता बर्मन की गरिमामयी उपस्थिति रही।उनके सशक्त मार्गदर्शन, समर्थन और प्रेरणा ने इस संस्करण के आयोजन को एक भव्य और प्रभावशाली रूप प्रदान किया। सनबीम वरूणा यूथ के दूसरे संस्करण में निम्नलिखित 6 प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचारों, अनुभवों और प्रेरक दृष्टिकोण से मंच को समृद्ध किया।ऋतु के. सिंह (कैप्टन भारतीय सेना),दिशा श्रीवास्तव (उप विभागीय मजिस्ट्रेट यूपीपीसीएस रैंक-21 लोक सेवक,सैयम मजूमदार-वन्यजीव बचावकर्ता और पर्वतारोही,तौसीफ खान एकेडमिक हेड एडटेक इनोवेटर,आयुष कुमार छात्र,आर्मी दान जनसमपर्क रणनीतिकार जी 20 अध्यक्षता के लिए अन्तर्राष्ट्रीय युवा नेता एवं निदेशिका डेसिनोवा। इन सभी वक्ताओं ने "दी अनसीन स्टोरी बियांड व्हाट आईज कैन सी" थीम को अपने अनुभवों और जीवन मूल्यों के माध्यम से नई गहराई और अर्थ प्रदान किया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को सोचने, सीखने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम के अंत में सनबीम स्कूल वरूणा की प्रधानाचार्या डॉक्टर अनुपमा मिश्रा द्वारा धन्यवाद स्थापित किया गया। सनबीम वरूणा यूथ- 2026 सनबीम स्कूल वरूणा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। यह आयोजन विद्यालय की उस विचारधारा को और सुदृढ़ करता है जिसमें नवाचार, नेतृत्व और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाता
एक टिप्पणी भेजें