Top News

वाराणसी शहर में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया*l*कैंट क्षेत्र में कई दिनों से चल रही थी तलाश, बकरी को शिकार बनाने के लिए पिंजरे में घुसते ही गिरा शटर, कई बकरियों को बना चुका था अपना निवाला।*

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
 वाराणसी काशी दीप विजय -कैंट क्षेत्र में करीब दो सप्ताह पहले तेंदुआ देखे जाने के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे थे। तेंदुए के हमले में कई बकरियों के शिकार होने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में जाल और पिंजरा लगाया था। टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

स्थानीय निवासी पॉल जेनिया ने बताया कि तेंदुए की दहशत के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। वह कई बकरियों को अपना शिकार बना चुका था। वन विभाग की टीम ने पिंजरे की मरम्मत कर उसे लगाया था। बकरी को खाने के लिए जैसे ही तेंदुआ पिंजरे के अंदर पहुंचा, शटर गिर गया और वह पकड़ा गया।

*जांच के लिए मेडिकल टीम मौके पर पहुंची*

तेंदुआ के जाँच के लिए मौके पर पहुंची मेडिकल टीम भी पहुंच चुकी है जो उसको बेहोशी का इंजेक्शन देगी, तेंदुआ की सूचना पर बंगला नंबर 61 के बाहर भारी भीड़ जमा है साथ ही मौके पर पुलिस भी तैनात है।

 *उच्चाधिकारियों से मांगी गई अनुमति*
 डीएफओ निधि चौहान ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। वहां से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने