Top News

एनआई एक्ट से सम्बंधित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 21नवम्बर‌ को

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी काशी दीप विजन  --जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश के अनुपालन में दिनांक 21 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय वाराणसी में एनआई एक्ट से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से एनआईएक्ट से संबंधित वादों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। इससे वादकारियों को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण होने से पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द एवं सद्भाव भी बना रहता है। उन्होंने जनपद के समस्त वादकारियों से अपील किया है कि वे अपने एनआई एक्ट से संबंधित वादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने हेतु दिनांक 21 नवंबर 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर इस स्वर्णिम अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उक्त जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के पूर्णकालिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने दी।


Post a Comment

और नया पुराने