कृषि मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान कृषि अधिकारियों को दिए निर्देश वाराणसी - उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी एवं प्रमुख सचिव कृषि के द्वारा उर्वरकों के उपलब्धता एवं वितरण के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए मंडलीय एवं जनपदीय कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विगत खरीफ वर्ष के सापेक्ष जिन उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा वर्तमान खरीफ में अधिक उर्वरकों की बिक्री की गई है। उनके वितरण का सत्यापन कृषकवार किया जाए। इसी के साथ-साथ कृषि मंत्री के द्वारा निर्देशित किया गया कि किसान भाइयों को निर्धारित दर पर उर्बरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय।किसी भी उर्बरक विक्रेता के द्वारा प्रमुख उर्वरक यूरिया एवं डीएपी के साथ अन्य गैर अनुदानित उत्पादों की टैगिंग कदापि ना किया जाए। साथ ही प्रमुख सचिव कृषि द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के प्रवर्तन दल के सभी सदस्य सतत रूप से उर्वरक वितरण पर निगरानी रखें। कहीं भी किसी भी उर्वरक विक्रेता के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री की जाती है या किसी अन्य गैर अनुदानित उत्पाद की टैगिंग की जाती है अथवा उर्वरक डायवर्सन का प्रकरण प्रकाश में आता है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल उर्वरक नियंत्रण के अधीन कार्रवाई सूनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर कृषि मंत्री के द्वारा सभी किसान भाइयों को आश्वस्त किया गया कि जनपद में किसी भी उर्वरक की आपूर्ति में कमी नहीं की जाएगी। किसान भाइयों के मांग के अनुसार समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी किसान भाइयों से अपील की गई है, कि किसान भाई अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें। आवश्यकता से अधिक उर्बरकों का प्रयोग करने से मृदा एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही खेती की खर्चो में वृद्धि भी होती है।फोटो -03-वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिए कृषिमंत्री की समीक्षा, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें