Top News

9 से 11 तक राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेटउद्घाटन में 9 सेकंड में 76 नारियल फोड़ने का विश्व रिकॉर्ड प्रयास

विजय कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। सेवा संकल्प माह के तहत 9 से 11 अक्टूबर तक सिगरा स्टेडियम में राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। आयोजन समिति अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन व भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयुक्त आयोजन में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और विदर्भ की छह टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें आठ अक्टूबर को काशी पहुंचेंगी। उद्घाटन में बहराइच के धर्मेंद्र 9 सेकंड में 76 नारियल फोड़ने का विश्व रिकॉर्ड प्रयास करेंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा और महासचिव संजय चौरसिया ने आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव, गौतम जायसवाल, रोशन द्विवेदी, सुबोध राय, प्रदीप राजभर, मदनमोहन वर्मा, प्रांजल अग्रहरि, रवि प्रताप सिंह, शैलेश त्रिपाठी, शशि भूषण त्रिपाठी, चंदन सिंह, दिलीप मिश्रा, राम यश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संयोजन बीर भद्र सिंह ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने