Top News

चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली मशाल यात्रा

विजय कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई की ओर से चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे, छात्रहित, परिसर की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस से लंका गेट तक मशाल यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
छात्रनेता अंशुमान रघुवंशी अंशुम ने कहा कि छात्रों की मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिसर की सुरक्षा, छात्रहित और विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़े सवालों का विषय है। कहा कि जब तक छात्रों की समस्याओं और मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ठोस पहल नहीं करता, आंदोलन जारी रहेगा। अंशुमान रघुवंशी ने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल चाहते हैं और प्रशासन से संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किए जाने की अपेक्षा रखते हैं। छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया जाना चाहिए। मशाल यात्रा में मुख्य रूप से पल्लव सिंह, अनुराग, अंश शुक्ला, अभिषेक शर्मा, रोशन केशरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने