Top News

गांधी और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

वाराणसी काशी दीप विजय  / पूर्णोदय महिला महाविद्यालय, बच्छाँव के सभागार कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा राष्ट्र गौरव लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस महान् अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. साधना श्रीवास्तव जी तथा प्राध्यापिकाओं द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं तथा छात्राओं ने दोंनों महान विभूतियों के विचारों और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. साधना श्रीवास्तव जी ने महात्मा गाँधी जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान का प्रकाश डाला तथा उनके विचारधारा को अपनाने का संदेश दिया वही शास्त्री जी के जीवन से आदर्श सीखने का संदेश दिया। आज इस महान राष्ट्रनिर्माताओं के जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा छात्राओं द्वारा भाषण, नृत्य, काव्यपाठ तथा स्वलिखित रचना प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर मुख्यरुप से डा. नरेंद्र देव, डा. शिरीष प्रियदर्शी, डा. प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह डा. अर्चना पाण्डेय, डा. बिंदू पटेल, डा.पूजा सिंह इत्यादि तथा छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यकम का संचालन डा. काजल सिंह तथा आकांक्षा यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. रेनू पाण्डेय ने किया

Post a Comment

और नया पुराने