Top News

नवरात्रि पूजा को लेकर पंडाल में उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल

राजेश पटेल की रिपोर्ट                                        वाराणसी नवरात्रि पूजा को लेकर पंडाल में उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल थाना मिर्जा मुराद ग्राम कल्लीपुर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई और भजन-कीर्तन, जागरण एवं प्रसाद वितरण किया गया आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

पूजा समिति के सदस्य दिपक पटेल सुरेन्द्र पटेल दिलीप पटेल कमलेश यादव रमेश बिश्कर्मा अन्य सहयोगी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने