वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी --चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को अपनी आवासीय कार्यालय टैगोर टाउन कॉलोनी अर्दली बाजार वाराणसी में वाराणसी खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव एवं आशुतोष सिनहा की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधानसभा उत्तरी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित किया। इस बैठक में पार्टी के नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में चुनावी रणनीति, मतदाता सूची की समीक्षा, मतदाताओं से व्यापक संपर्क के साथ बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी ने सदैव शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने व मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करना होगा। जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार है। दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।इस बैठक मुख्य रूप से पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी,शिक्षक एमएलसी प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य, डॉक्टर ओपी सिंह, हरीश नारायण सिंह, डा. राम बालक पटेल, महेंद्र पाल पिंटू, पार्षद अजय चौधरी, पार्षद प्रमोद राय, प्रशान्त सिंह पिंकू, डॉ रमेश राजभर, गोपाल पाण्डेय, जिशान कलाम, लवकुश पगड़ी, दुर्गेश पाल, मनोज मौर्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
एक टिप्पणी भेजें