Top News

बी0एच0यू0, स्वतंत्रता भवन सभागर में आयोजित मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर में जनपद वासियों को 01 नंवबर 2026 को मिलेगी विधिक सहायता, तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्नः-सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी।*

 वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता                                  वाराणसी काशी दीप विजन ।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 01 नवंबर 2026 को बी0एच0यू0 स्वतंत्रता भवन सभागार में एक विशाल मेगा कैम्प का अयोजन किया जा रहा है। उक्त मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु शनिवार को अपर जिला जज/नोडल अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मेगा कैम्प समिति के न्यायिक, प्रशासनिक एवं जनपद के समस्त विभाग के साथ समीक्षा बैठक आहूत किया गया। बैठक में आलोक कुमार द्वारा समस्त विभागों में संचालित एक-एक योजनाओं की समीक्षा की गयी और विभागों को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को मेगा कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों को हित लाभ प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। तथा जनपद के समस्त तहसीलों के तहसीलदार तथा विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त मेगा कैम्प को सफल बनाने हेतु अपने-अपने तहसील एवं विकास खण्ड में मिनी कैम्प का आयोजन करें तथा पैरा लीगल वालंटियर्स के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें ताकि उक्त मेगा कैम्प का भाग बनकर अधिक से अधिक लोग लाभ प्राप्त कर सकें। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी द्वारा दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने