Top News

शो के दृष्टिगत यातायात व थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को दिया गया “सॉफ्ट स्किल” प्रशिक्षण, सेवा-सुरक्षा-संवेदनशीलता पर दिया गया बल।

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट.                               वाराणसी काशी दीप विजन -पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में एयर शो के दृष्टिगत यातायात व थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को दिया गया “सॉफ्ट स्किल” प्रशिक्षण, सेवा-सुरक्षा-संवेदनशीलता पर दिया गया बल।* 

 पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने सेवा भाव, विनम्रता, धैर्य एवं नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर दिया जोर
  पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण, मुख्यालय लखनऊ द्वारा आगामी एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात व थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों के लिए ‘सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला’ का आयोजन पुलिस लाइन में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों में नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग, प्रभावी संवाद कौशल तथा संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार की भावना को सुदृढ़ करना है।
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदुः
 ‘हर नागरिक के साथ वही सम्मानजनक व्यवहार करें, जिसकी अपेक्षा आप स्वयं करते हैं।’: पुलिस आयुक्त ने इस सिद्धांत को पुलिसकर्मियों के आचरण का आधार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने समझाया कि प्रत्येक नागरिक के साथ वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए, जैसा व्यवहार हम स्वयं अपने लिए अपेक्षित करते हैं।
 दर्शकों को अपना मेहमान समझकर करें ड्यूटी: एयर शो में आने वाले प्रत्येक दर्शक के साथ अतिथि जैसा सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ लोगों को उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग भी प्रदान करें।
 विनम्रता और धैर्य को बनाएं व्यवहार का हिस्सा: बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति के दौरान पुलिसकर्मी संयमित रहें तथा भीड़ प्रबंधन एवं मार्गदर्शन के समय विनम्र भाषा का प्रयोग करें। किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक कठोरता या असंवेदनशील व्यवहार से बचें।
 चेहरे के भाव और मुस्कान का महत्व: प्रशिक्षण में बताया गया कि पुलिसकर्मियों की चेहरे की भाव-भंगिमा, सहज मुस्कान एवं सकारात्मक शारीरिक हाव-भाव आमजन के मन में विश्वास पैदा करते हैं। सौम्य व्यवहार से नागरिक पुलिस के साथ सहजता से संवाद कर सकते हैं।
 प्रभावी संवाद एवं सकारात्मक भाषा का प्रयोग: पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे स्पष्ट, शालीन एवं सम्मानजनक भाषा में संवाद करें। कठोर या असंवेदनशील शब्दों से असंतोष एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जबकि सकारात्मक संवाद से कठिन परिस्थितियों को भी सहज बनाया जा सकता है।
 निर्देश देने का उचित तरीका: भीड़ नियंत्रण, प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश रोकने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिसकर्मी नागरिकों को डांटने या अपमानित करने के बजाय विनम्रता से समझाएं और आवश्यक निर्देश दें।
 सेवा भाव के साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना: पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है। दर्शकों की सहायता, सही दिशा में मार्गदर्शन, समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता तथा आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करना भी पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
 पुलिस की छवि और जनविश्वास: एयर शो जैसे बड़े आयोजन में पुलिसकर्मियों का आचरण ही पुलिस विभाग एवं प्रशासन की छवि प्रस्तुत करता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का व्यवहार ऐसा होना चाहिए, जिससे आमजन के बीच पुलिस के प्रति सम्मान, विश्वास एवं सकारात्मक धारणा मजबूत हो।

आज दिनांक 19.10.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण, मुख्यालय लखनऊ द्वारा आगामी एयर शो के दृष्टिगत यातायात एवं थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग, प्रभावी संवाद कौशल एवं संवेदनशील व्यवहार को सुदृढ़ करना है। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को सेवा भाव, विनम्रता एवं धैर्य के साथ ड्यूटी करने तथा दर्शकों को अपना अतिथि समझकर सम्मानजनक व्यवहार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के साथ वैसा ही सम्मानजनक व्यवहार करें, जिसकी अपेक्षा आप स्वयं करते हैं। प्रशिक्षण में चेहरे की भाव-भंगिमा, सहज मुस्कान, सकारात्मक भाषा एवं प्रभावी संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश रोकने के दौरान नागरिकों को डांटने के बजाय विनम्रता से समझाएं और उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। एयर शो के दौरान पुलिस का व्यवहार जनविश्वास, सुरक्षा एवं प्रशासन की छवि का महत्वपूर्ण आधार होगा।

Post a Comment

और नया पुराने