विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री व धर्म नगरी काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर
भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्राम सभा जमालपुर ब्लॉक क्षेत्र के निवासी, ककरही मिर्जापुर के लाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री उदयनाथ तिवारी जी के सुपौत्र सत्यम तिवारी 'आशु' को भाजपा संगठन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं प्रणाम करने का गौरवशाली अवसर प्रदान किया गया।
काशी आगमन पर सत्यम तिवारी 'आशु' ने प्रधानमंत्री जी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और मिर्जापुर क्षेत्र की जनता की ओर से उनका स्वागत किया। इतनी कम उम्र में और इस स्तर पर प्रधानमंत्री जी से भेंट एवं स्वागत का अवसर मिलने पर पूरे जमालपुर क्षेत्र और मिर्जापुर जिले में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर सत्यम तिवारी 'आशु' ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, माननीय प्रधानमंत्री जी का काशी की पावन धरा पर स्वागत करना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण है। संगठन ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया और यह अवसर प्रदान किया, उसके लिए मैं भाजपा संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हमारे क्षेत्र और काशी का नाम ऐसे ही रोशन होता रहे, यही मेरी कामना है।" इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने सत्यम तिवारी 'आशु' को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व बधाइयाँ दीं।
एक टिप्पणी भेजें