Top News

कुत्ता बांधने के विवाद में भाई पर चाकू से हमले का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार की रिपोर्ट
लोहता वाराणसी काशी दीप विजन । थाना लोहता क्षेत्र के हैबतपुर गांव में बुधवार सुबह कुत्ता बांधने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। मामले में वेदप्रकाश मिश्रा की पत्नी रंजना मिश्रा ने कोटवां चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 14 अक्टूबर को सुबह करीब 7:30 बजे कुत्ते को बांधने को लेकर वेदप्रकाश मिश्रा और उनके चचेरे भाई सौरभ कुमार मिश्रा के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सौरभ ने वेदप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हैबतपुर पोस्ट कोरौत निवासी रंजना मिश्रा ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने