ब्यूरो चीफ अरविंद प्रसाद
चन्दौली। बी-एबल फाउंडेशन की ओर से चन्दौली के नियामताबाद एवं चन्दौली ब्लॉक में ‘दीदी की दुकान’ परियोजना के अंतर्गत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 15 गाँवों की 15 दीदियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने से लेकर सफलतापूर्वक संचालित करने तक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बहीखाता प्रबंधन, स्टॉक रखरखाव, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, विक्रेताओं से संपर्क, बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय संस्थानों और बचत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में मृत्युंजय कुमार सिंह (डिप्टी मैनेजर), शान्तेश्वर मिश्रा (जिला समन्वयक), नवीन कन्नौजिया, चंदन पांडेय, पूनम तिवारी एवं मीनाक्षी देवी उपस्थित रहीं।
एक टिप्पणी भेजें