वाराणसी काशी दीप विजन -नई दिल्ली/लखनऊ, 02 अक्टूबर 2026।* उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अजय राय को हटाते हुए रामपुर खास से विधायक *आराधना मिश्रा मोना* को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से ये नियुक्तियां की हैं -
*नई टीम:*
- *अध्यक्ष -* श्रीमती आराधना मिश्रा मोना
- *कार्यकारी अध्यक्ष -* श्री इमरान मसूद
- *सीनियर उपाध्यक्ष -* 1. श्री देवेन्द्र निषाद, 2. श्री आलोक प्रसाद
पार्टी ने निवर्तमान PCC अध्यक्ष श्री अजय राय के योगदान की सराहना की है।
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने *श्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह* को उत्तर प्रदेश में *कांग्रेस विधायक दल का नेता (Leader of Congress Legislature Party)* नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
एक टिप्पणी भेजें