प्रज्ञा मिश्रा की रिपोर्ट
वाराणसी से बड़ी खबर 14 अक्टूबर 2026-वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 30 पैकेट नाजायज गाँजा कुल वजन 31.275 कि0ग्रा0, अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपया व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14/10/2026 को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लोहे की पुरानी पानी की टंकी पचपेडवा थानाक्षेत्र सिगरा से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राज किशोर गोंड पुत्र स्व० राज नारायण गोंड, निवासी ग्राम नवाडेरा, पोस्ट पुराना भोजपुर, थाना भोजपुर जिला बक्सर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण:
उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी का विवरण:
1. नाजायज गाँजा कुल वजन 31.275 कि0ग्रा0 (अनुमानित मूल्य करीब 15 लाख रूपया)
2. एक चार पहिया वाहन Mahindra Veero (घटना में प्रयुक्त वाहन)
3. कुल 1400/ रू0 नगद (जामा तलाशी से)
4. 01 मोबाइल फोन की-पैड
5. कुल 10 बोरी पशु आहार।
पुलिस टीम में उ0नि0 शिवम मिश्रा, उ0नि0 रोहित त्रिपाठी, उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरी समेत 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें