विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी। वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन का चुनाव 28 नवंबर को अग्रवाल भवन में होगा।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि विगत 9 जनवरी 2026 को सुड़िया स्थित अग्रवाल भवन में संगठन के साधारण सभा की बैठक आहूत की गई थी, जिसमें एसोसिएशन के चुनाव को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संजय अग्रवाल को चुनाव अधिकारी तथा शैलेंद्र कुमार को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।
चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव की तिथि 28 नवंबर घोषित की गई। चुनाव प्रक्रिया के तहत 19, 20 एवं 21 नवंबर को कार्यालय C.K.18/30 ठठेरी बाजार से नामांकन पत्र प्राप्ति एवं दाखिल किए जाएंगे। 22, 23 एवं 24 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 25 नवंबर को वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी होगी। वहीं 28 नवंबर को मतदान के बाद शाम 6 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
एक टिप्पणी भेजें