Top News

वाराणसी में एयर शो को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 21, 22, 24 और 25 अक्टूबर को लागू रहेगी विशेष व्यवस्था**नमो घाट से अस्सी और रामनगर तक यातायात में बदलाव, भारी वाहनों को रिंग रोड व एनएच-19 से गुजरना होगा*

दीपिका प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

 वाराणसी*नमो घाट से अस्सी और रामनगर तक यातायात में बदलाव, भारी वाहनों को रिंग रोड व एनएच-19 से गुजरना होगा*

वाराणसी। शहर में 21, 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित एयर शो तथा प्रधानमंत्री और अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसका उद्देश्य आमजन, दर्शकों और वाहन चालकों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना तथा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखना है।

यातायात पुलिस के अनुसार, मालवाहक वाहनों, रोडवेज और निजी बसों तथा टेंपो ट्रैवलर का संचालन रिंग रोड और एनएच-19 के रास्ते किया जाएगा। मिर्जापुर से आने वाले बड़े वाहनों को औराई और भदोही होकर भेजा जाएगा। शहर में आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन, एंबुलेंस और चारपहिया वाहनों का संचालन जारी रहेगा।

*शहर में बनाए गए पार्किंग स्थल*

एयर शो में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें मच्छोदरी पार्किंग मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, टाउनहॉल मैदान, क्वींस कॉलेज, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, बेनियाबाग, बीएचयू कैंपस और अस्सी-सामने घाट क्षेत्र के निर्धारित स्थल शामिल हैं। वरुणा जोन में भी अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। रामनगर क्षेत्र में पीएसी ग्राउंड, रामबाग ग्राउंड, दुर्गा मंदिर मैदान, पंचवटी मैदान और लंका मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

*गंगा पुलों और प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध*

यातायात योजना के मुताबिक, राजघाट गंगा पुल पर वाहनों और पैदल आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। सामने घाट पुल पर दोपहिया वाहनों और पैदल आवागमन की अनुमति होगी, जबकि रिंग रोड और विश्वसुंदरी गंगा पुल पर वाहनों का संचालन अनुमन्य रहेगा। नमो घाट, राजघाट, दशाश्वमेध-अस्सी और रामनगर क्षेत्र के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी निर्धारित किए गए हैं। कुछ प्रमुख मार्गों पर पैदल आवागमन के लिए अलग व्यवस्था लागू होगी।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और एयर शो तथा वीवीआईपी कार्यक्रम वाले क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

Post a Comment

और नया पुराने