वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी शारदीय नवरात्र पर शिवपुर में इस बार आस्था और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मिनी स्टेडियम में जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल की तर्ज पर आकर्षक दुर्गा पंडाल सजाया जा रहा है, वहीं लालजी कुआं में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की झलक श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। दोनों स्थानों पर मां शेरावाली विराजेंगी। मिनी स्टेडियम पंडाल समिति के अध्यक्ष सुशांत जायसवाल ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से चल रहा निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पिछले वर्ष की समस्याओं को देखते हुए मैदान को ऊंचा करने के साथ मिट्टी बैठाकर समतल और मजबूत किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। समिति के करीब 100 स्वयंसेवक और 50 बाउंसर तैनात रहेंगे।
शिवपुर के लालजी कुआं स्थित प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर सजाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राकेश केशरी ने बताया कि पंडाल निर्माण तेजी से चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें