Top News

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय जी अपना श्रमदान किया। जमानियां काशी दीप विजन । तहसील मुख्यालय स्थित ब्लॉक तिराहा के पास चल रहे। महर्षि जमदग्नि ऋषि जी के स्मारक स्थल के निर्माण कार्य में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय जी अपना श्रमदान किया। ज्ञात हो कि कुछ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी जी,अनिल कुमार गुप्ता जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ भूमिपूजन और श्रमदान किया था। पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि जमानिया की इस ऐतिहासिक भूमि पर हो रहे ऐतिहासिक काम में श्रमदान करके अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं और सम्मानित नगरवासियों क्षेत्रवासियों से भी आग्रह करता हूं आप भी बढ़ चढ़ के श्रमदान करें और पुण्यभागी बने। उक्त अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में छोटी बड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से मतदाताओं ने भरोसे के साथ अपना जनप्रतिनिधि चुना है। उसपर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करता हूं। गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका परिषद होने वाली सभी समस्याओं का समय रहते निदान करने के लिए दिनरात एक कर रहा हूं। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव, नितेश राय, विजय शंकर राय, संतोष राय आदि लोग उपस्थित रहे सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने