,प्रयागराज काशी दीप विजन दिनांक 20 नवम्बर 2025, उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस (उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रयागराज को राष्ट्रपति और राज्यपाल महोदय के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है । ज्ञात हो कि मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद (प्रयागराज) उत्तर प्रदेश के विद्युत अभियंत्रण विभाग में सन 2012 में नियुक्ति पाए डॉक्टर एम. वेंकटेश नायक (अनुसूचित जनजाति) के साथ जातिगत आधार पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना हो रही है। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा विभाग में समय-समय पर की जाती रही है। लेकिन संस्थान ने कोई निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। इससे यह प्रतीत होता है कि यह संस्थानिक दुर्व्यवहार हो रहा है। पीड़ित के साथ दो और लोगों ने भी इस संस्थान में नियुक्ति पाई है। संस्थान ने 10 विद्यार्थियों को पीएचडी करने के लिए चुना गया था, जिसमें से 6 विद्यार्थियों को डॉक्टर नीरज कुमार चौधरी (सामान्य) को और 4 विद्यार्थी डॉक्टर नवनीत कुमार सिंह (अनुसूचित जाति) को दिए जाते हैं। पीड़ित को कोई विद्यार्थी नहीं दिए जाते और पी.एच.डी न करा पाने के कारण पीड़ित को पदोन्नति से वंचित कर दिया । संस्थान का यह रवैया प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है तथा अवसर में समानता को नकारा गया है । होना तो यह चाहिए था कि तीन प्राध्यापकों के बीच प्रत्येक को न्यूनतम तीन विद्यार्थियों का आवंटन किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पदोन्नति न होने के कारण पीड़ित ने भेद-भाव का आरोप लगाते हुए अधिकृत पदाधिकारीयों से शिकायत की, लेकिन इसके बदले उसे निलंबित कर उसकी प्रताड़ना की जा रही है। पीड़ित ने अपने गुहार राष्ट्रीय जनजाति आयोग और मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय तक लगाई है। संसदीय समिति की ओर से ,जनजाति आयोग के यहां से प्राप्त संस्तुतियों को भी किनारे कर पीड़ित को सस्पेंड कर दिया गया है। संस्थान के प्राधिकृत पदाधिकारीगण अपनी मनमानी को छिपाने के लिए कुट रचित दस्तावेज तैयार कर आंतरिक जांच समितियां को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना को महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, अनुसूचित जनजाति आयोग, मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में लाने तथा इस असंवैधानिक और अप्रिय घटना की अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध न्यायायिक कार्रवाई के लिए यह ज्ञापन सोपा गया है।ज्ञापन सौंपने के लिए प्रदेश महासचिव संजीव गौड़,प्रदेश महासचिव एडवोकेट अशोक धुरिया, प्रदेश सचिव एडवोकेट लवकुश कुमार, जिला अध्यक्ष आनंद कुमार धुरिया, इंजीनियर बृजेश गोंड, अरुण कुमार वर्मा और आदिवासी कांग्रेस जिला कार्यकारिणी प्रयागराज के सदस्य उपस्थित रहे।डॉ. उमेश चन्द्र प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रवि शंकर राय की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें