खंड विकास अधिकारी द्वारा नए और पुराने कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जमानियां काशी दीप विजन। खंड विकास अधिकारी द्वारा नए और पुराने कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज को जिस दिन से विकास खंड अधिकारी का चार्ज सौंपी गई है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कराए गए नए पुराने कार्यों की निष्पक्ष ढंग से जांच किए जाने बाते कही। विकास खंड अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के लिए एक प्रक्रिया है। कि विकास कार्यों और खर्चों का सही ढंग से लेखा-जोखा हो। निष्पक्ष जांच से यह सुनिश्चित होगा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित धन का सही उपयोग हो रहा है। सरोज ने बताया कि खंड विकास अधिकारी ब्लॉक स्तर पर विकास कार्यक्रमों को लागू करने और ग्राम पंचायतों के कार्यों का प्रबंधन करने के लिए जिम्मेदार होता है। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार पर भी लगातार सवाल होने लगते हैं। हर दिन कोई न कोई शिकायत अधिकारियों के यहां पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के क्रम में आवास, शौचालय, नाली, खड़ंजा, पेंशन आदि योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। विकास खंड अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि ग्राम पंचायत में जिस पर अधूरा कार्य कराए गए। अगर उसका भी भुगतान करा लिया गया है। उसका भी जांच किया जाएगा। जांच में गलत या सही पाए जाने पर विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाएगा। उक्त मौके पर उर्दू बाबू हयातुल्ला सिद्दीकी, राकेश कुमार दीपक सहित आदि विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें