काशी दीप विजन - वीडीए उपाध्यक्ष ने कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कराया शपथ ग्रहण वाराणसी --विकास प्राधिकरण वाराणसी के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा शुक्रवार को प्राधिकरण सभागार में कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूर्ण गोरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को संघ के उद्देश्यों और कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में राज किशोर सिंह- अध्यक्ष, फराज खान- महामंत्री, सुरेंद्र तिवारी- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज बहादुर- उपाध्यक्ष,रक्षित रघुवंशी- कोषाध्यक्ष, पूनम रावत- संयुक्त मंत्री, सिकंदर- संगठन मंत्री, राजेंद्र श्रीवास्तव- प्रचारमंत्री का नाम शामिल रहा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से अपर सचिव डॉक्टर गुडाकेश शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता अजय पवार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष- अनिरुद्ध पाण्डेय, महामंत्री- सुशील कुमार उपाध्याय तथा मनोनीत सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।शपथ ग्रहण के दौरान उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि कर्मचारी संघ का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। इस अवसर पर सभी उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर कार्यों की सफलता के लिए समर्पण और एकजुटता का संकल्प लिया।- शपथग्रहण कराते उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें