Top News

वाराणसी काशी दीप विजन - सभी प्राणियों में सद्भावना व विश्व का कल्याण हो रही भारत के लोगों की मूल भावना वाराणसी -- काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन सभागार में रविवार से चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी " काशी शब्दोत्सव विश्व कल्याण भारतीय संस्कृति " के तीसरे दिन के चौथे सत्र के बिषय- समसामयिक वैश्विक परिदृश्य संस्कृति एवं कूटनीति के परिपेक्ष्य में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री गीता भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में बेहद रोचक और प्रेरक विषय रखा। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में भारत की प्रासंगिकता विश्व बंधुत्व एवं शांति के लिए हमेशा बना रहेगा। क्योंकि भारत ही एकमात्र राष्ट्र है जो सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, की बात करता है। भारत ही एकमात्र देश है जो सभी प्राणियों में सद्भावना एवं विश्व कल्याण की बात करता है। गीता भट्ट के स्वागत में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के महिला विंग के जिला पदाधिकारी सहित सभी दायित्वधारी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।उपस्थित पदाधिकारियों में प्रदेश मंत्री प्रो. भावना निगम, महिला विंग की जिला महामंत्री डॉ.कुमुद सिंह , जिला उपाध्यक्ष दीपिका सिंह, जिला मंत्री अनुराधा भार्गव, रीना वर्मा, प्रीति सिंह, आभा तिवारी, जिला संयुक्त मंत्री गीता गुप्ता, रितु ओबेरॉय, शालिनी जायसवाल, जिला प्रचारमंत्री सुनीता चतुर्वेदी, कुमुद सिंह, जिला आयाम प्रमुख हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ वंदना राय, श्यामा कृष्ण, प्रदेश आयाम प्रमुख जिला अध्यक्ष वाराणसी शशांक कुमार पाण्डेय, प्रो. संजय पाण्डेय, जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पाल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री डॉ प्रभाकर द्विवेदी, जिला संयुक्त महामंत्री आशुतोष कुमार पाण्डेय, जिला संयुक्त मंत्री अजय कुमार, चंद्र मोहन यादव, संजीव त्रिपाठी, जिला आयाम सह संयोजक शेषनाथ वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सेवापुरी आनंद कुमार सिंह, आराजी लाइन ब्लॉक कर्मचारी अध्यक्ष अमिताभ राय, ब्लाक उपाध्यक्ष अजीत कुमार, हरहुआ ब्लॉक आयाम संयोजक मनोज कुमार सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष पिण्डरा अविरल जगत चतुर्वेदी, सुजीत दुबे आदि उपस्थित रहे।-कार्यक्रम के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने