Top News

वाराणसी काशी दीप विजन -- अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने लक्ष्मीबाई की जयन्ती पर निकाली रैली वाराणसी - श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर परिसर में बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनाई गई एवं मिशन शक्ति तथा महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दुष्यंत सिंह, मुख्य नियंता डॉ. नंदिनी पटेल द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने कहा कि आज जो मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, उसकी बहुत बड़ी प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई रहीं जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने राज्य के लिए ना केवल बीतता पूर्वक लड़ी बल्कि शहादत को भी प्राप्त हुई। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉक्टर श्रृंखला ने कहा कि महिला सुरक्षा समाज के लिए एक गंभीर मुद्दा है। महिलाओं की सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करें। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं द्वारा परमानंदपुर गांव में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। छात्राओं ने पोस्टर व नारों से आम जनमानस को जागरूक किया। रैली में प्रा. प्रो. मिथिलेश सिंह, मिशन शक्ति महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉक्टर श्रृंखला,डा. बंदिनी, डॉ.अपर्णा शुक्ला, डा.दुर्गा गौतम, डॉ. सुनीता सिंह, शोभा प्रजापति, मीनाक्षी मधुर,डा. सुधा यादव, डॉ. सुमन सिंह तथा अनेक प्रवक्तागण‌ व सैकड़ों की संख्या में छात्राएं शामिल रहीं।- रैली निकालती छात्राएं, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने