Top News

वाराणसी काशी दीप विजन --उदय प्रताप इंटर कॉलेज में अंतर कक्षा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन वाराणसी -- भोजूबीर स्थित उदय प्रताप इंटर कॉलेज वाराणसी में बुधवार को प्रधानाचार्य डा. रमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अंतर कक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अंतर कक्षा प्रतियोगिता में पूर्व उपप्रधानाचार्य पीएन सिंह, इंडियन बैंक यूपी कॉलेज वाराणसी कैंपस के प्रबंधक विकास कुमार तथा एनसीसी के दो अधिकारी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी निर्णायकों को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में इण्टरमीडिएट से 12 ब-4 प्रथम,11डी द्वितीय,12 बी-1 तृतीय स्थान पर रहा। वहीं हाईस्कूल से 09 डी प्रथम,10 बी द्वितीय, 09 डी तृतीय स्थान पर रहा और 06 ए प्रथम,07 ए द्वितीय तथा 07 बी तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य डा.आरपी सिंह ने विजेताओं को को प्रमाणपत्र लेकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविंद कुमार सिंह, अंबिका सिंह, डॉक्टर शरद कुमार श्रीवास्तव, डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।- प्रधानाचार्य के साथ निर्णायकगण,, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने