एस.एस. देव पब्लिक स्कूल, ज़मानिया की बॉयज़ कबड्डी टीम ने इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 में जीता सिल्वर मेडल जमानियां काशी दीप विजन । गाज़ीपुर पब्लिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल, ज़मानिया की बॉयज़ कबड्डी टीम ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर जिले में स्कूल का नाम रोशन किया।आयोजित प्रतियोगिता डालिमस सनबीम स्कूल, गांधीनगर में आयोजन हुआ। जिसमें टीम ने बेहतरीन रेड्स, स्मार्ट टैकल और मजबूत चेन फॉर्मेशन से विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर दी। टीम के उत्कृष्ट खिलाड़ी रंजीत यादव कक्षा 10 के छात्र को दमदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट डिफेंडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय के मैनेजर सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने टीम की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क का बेहतरीन परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी बॉयज़ कबड्डी टीम ने स्कूल की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सुनिता कुशवाहा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने खेल भावना और समर्पण दिखाते हुए, उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि छात्रों, कोच और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधक ने कोच श्री शानू और पूरी टीम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा, सहसंयोजक डॉ देवेंद्र वर्मा, सहसंयोजी का गुप्ता रहमान, अध्यापक सिद्धार्थ शंकर यादव, रूपा गुप्ता, शशि बाला देवी , गुलशन बानो ब्रह्मदयाल, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें