Top News

काशी दीप विजन चंदौली,में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: 724 वाहनों का चालान, ₹8.97 लाख जुर्माना वसूला।चंदौली, 09 नवंबर, काशी दीप विजन।यातायात जागरूकता माह नवंबर के तहत चंदौली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और नियम पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जिलेभर में चले सघन वाहन चेकिंग अभियान में कुल 724 वाहनों का चालान किया गया और ₹8,97,100 का जुर्माना वसूला गया।यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में और क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में चलाया गया।प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम व जनपदीय थाना पुलिस टीम ने जिले के प्रमुख स्थानों — सपा तिराहा, वीआईपी गेट, मुगलसराय तथा सार्वजनिक मार्गों पर वाहन चालकों को रोककर चेकिंग की।इस दौरान रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुगलसराय में छात्रों-छात्राओं के बीच यातायात चौपाल लगाई गई, जिसमें यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी गई।अभियान के तहत पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, बिना वैध बीमा, नाबालिग चालक, जातिसूचक शब्दों वाले वाहन, और मानक नंबर प्लेट न लगाने जैसी विभिन्न श्रेणियों में चालान काटे।मुख्य उल्लंघन इस प्रकार रहे:बिना हेलमेट: 497तीन सवारी: 53नो पार्किंग: 32बिना बीमा: 19गलत दिशा में वाहन चलाना: 18सीट बेल्ट न लगाना: 11जातिसूचक शब्दों का प्रयोग: 05ओवरस्पीडिंग: 02नाबालिग द्वारा वाहन चलाना: 01(कुल चालान: 724 | कुल जुर्माना: ₹8,97,100)सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस ने जिले के ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित स्थलों) पर रिफ्लेक्टर टेप व चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। इसके तहत “धीरे चलें–सुरक्षित चलें”, “गति सीमा का पालन करें”, “भारी वाहन प्रवेश वर्जित” जैसे संदेशों वाले बोर्ड प्रमुख स्थलों — मारुति सुजुकी एजेंसी और चंदासी कोयला मंडी के पास लगाए गए।साथ ही 50 ट्रैक्टर-ट्राली/व्यावसायिक वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए गए ताकि रात्रि में दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नशे में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग, अवयस्कों को वाहन देना या ओवरलोडिंग जैसी लापरवाही न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जीवन के लिए भी खतरा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि “हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और सुरक्षित घर लौटें।” चंदौली पुलिस का संदेश:“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा, नियम पालन ही सर्वोत्तम रक्षा।” ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने