काशी दीप विजन प्रतापगढ़।जेल में बंद माफिया चला रहा था मादक पदार्थ तस्करी गैंग, मानिकपुर पुलिस ने 3 करोड़ का माल बरामद कर गिरोह का भंडाफोड़ कियाप्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना मानिकपुर पुलिस ने शनिवार को जेल में बंद माफिया राजेश मिश्रा के अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए उसकी पत्नी रीना मिश्रा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी में ₹2.01 करोड़ नकद, 6.075 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत लगभग ₹3 करोड़ आंकी गई है।जेल से देता था निर्देश, परिवार चला रहा था नेटवर्कपुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जेल में बंद गैंग लीडर राजेश मिश्रा अपने परिवार के जरिए नशे का यह नेटवर्क चला रहा था। वह जेल से ही अपने गिरोह को तस्करी के टिप्स और निर्देश देता था। गिरोह के सदस्य आसपास के इलाकों में गांजा और स्मैक की आपूर्ति करते थे।छापेमारी में पकड़ी गई रीना मिश्रा और परिवारथाना मानिकपुर पुलिस ने जब राजेश मिश्रा के आवास पर छापा मारा तो रीना मिश्रा ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पुलिस के दरवाजा तोड़ने पर अंदर रीना मिश्रा, उसका पुत्र विनायक, पुत्री कोमल, रिश्तेदार अजीत कुमार मिश्रा और यश मिश्रा पन्नियों में मादक पदार्थ छिपाने का प्रयास करते मिले। तलाशी में भारी मात्रा में नकदी और नशे का सामान बरामद हुआ।फर्जी दस्तावेज़ों से कराई थी जमानतपुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि रीना मिश्रा और उसके पुत्र ने राजेश मिश्रा की जेल से जमानत दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर अदालत में पेश किए थे। इस संबंध में थाना मानिकपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 239/25, विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया है।पहले भी कुर्क हो चुकी है ₹3.06 करोड़ की संपत्तिराजेश मिश्रा और रीना मिश्रा के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस ने उनकी ₹3,06,26,895.50/- की अवैध चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर चुकी है।पुलिस अधीक्षक ने दी टीम को पुरस्कारपुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई थाना स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी तस्करी-रोधी कार्रवाई मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोहों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।उत्कृष्ट कार्य, त्वरित तत्परता और पेशेवर दक्षता को देखते हुए एसपी प्रतापगढ़ ने थाना मानिकपुर की टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।बरामदगी विवरणनकद: ₹2,01,55,345/-गांजा: 6.075 किग्रा (कीमत लगभग ₹3.03 लाख)स्मैक (हेरोइन): 577 ग्राम (कीमत लगभग ₹1.15 करोड़)गिरफ्तार आरोपी1. रीना मिश्रा (40 वर्ष), पत्नी राजेश मिश्रा2. विनायक मिश्रा (19 वर्ष), पुत्र राजेश मिश्रा3. कोमल मिश्रा (20 वर्ष), पुत्री राजेश मिश्रा4. यश मिश्रा (19 वर्ष), पुत्र अजीत कुमार मिश्रा5. अजीत कुमार मिश्रा (32 वर्ष), पुत्र पवन कुमार मिश्राथाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस टीम ने साहस, सतर्कता और सूझबूझ से कार्रवाई को अंजाम दिया। ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें