Top News

काशी दीप विजन वाराणसी,अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में 52 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।काशी के प्राचीन तथा प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री अग्रसेन कन्या पी .जी.कॉलेज में दिनांक 15 .11 .2025 को महाविद्यालय के 52 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती तथा महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं कुलगीत प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार स्टांप, न्यायालय शुल्क और पंजीकरण विभाग, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो अजीत कुमार शुक्ला, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, विशिष्ट अतिथि श्री संतोष अग्रवाल, अध्यक्ष, काशी अग्रवाल समाज वाराणसी को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल, प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ रूबी साह, प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।।सम्मानित अतिथि श्री विवेक कुमार जी अस्वस्थ होने के कारण महाविद्यालय स्थापना दिवस पर उपस्थित नहीं हो सके उन्होंने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 1973 ईस्वी में महिला शिक्षा को लेकर स्थापित किया गया यह महाविद्यालय अपने 52 वें वर्ष में भी इस कार्य को अत्यंत निष्ठापूर्वक कर रहा है तथा निरंतर महिलाओं की ऐसी पीढ़ी तैयार कर रहा है जो अपने कुशल कार्य योजना एवं दृढ़निष्ठा से इस देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविंद्र जायसवाल जी ने सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि स्त्री शिक्षा में श्री अग्रसेन कन्या पी. जी. कॉलेज कीअग्रणी भूमिका रही है। महाविद्यालय की अनगिनत छात्राएं शिक्षा प्राप्त करके देश की सेवा कर रही हैं। मैं शुभकामना देता हूं कि यह महाविद्यालय भविष्य में एक विश्वविद्यालय बने और छात्राओं के सर्व विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो अजीत कुमार शुक्ला ने सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस महाविद्यालय को प्रथम स्वायत्तशासी महाविद्यालय का गौरव प्राप्त है। मैं उम्मीद करता हूं कि यहां की छात्राओं ने जो शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त किया है वे अवश्य ही वैश्विक स्तर पर अपनी छवि बनाएंगी एवं महाविद्यालय को गौरवान्वित करेंगी।विशिष्ट अतिथि श्री संतोष अग्रवाल जी ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा की आज का यह दिन उन महान लोगों को याद करने का दिन है जिनके दूरदर्शी एवं दृढ़ निश्चयी निर्णय का प्रतिफल यह महाविद्यालय है। जिसने सदैव ही महिलाओं की शिक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया है।अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल 'लायन' ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय उत्तर प्रदेश का प्रथम महिला स्वायत्तशासी महाविद्यालय रहा है और अपने स्थापना दिवस से लेकर वर्तमान तक की शिक्षा यात्रा में प्रबंध तंत्र के साथ-साथ यहां के प्राध्यापकों ने भी निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए छात्राओं के सर्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । यदि हम सभी इसी प्रकार से निष्ठापूर्वक कार्य करते रहे तो आने वाला समय इस महाविद्यालय का उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य लेकर आएगा।प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय अपनी स्थापना दिवस से ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है । यहां की छात्राएं शिक्षा, खेल, एनसीसी एवं सांस्कृतिक इत्यादि विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें उनके द्वारा एकल एवं समूह नृत्य -गायन की प्रस्तुति दी गई एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए। इसअवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुंदर एवं कुशल संचालन प्रो.आभा सक्सेना ने किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक मंत्री डॉ रूबी साह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रबंध तंत्र के अर्थमंत्री श्री गौरव, अग्रवाल, श्री अरुण अग्रवाल, श्री हरिश अग्रवाल, श्री राज किशोर अग्रवाल, श्री अशोक अग्रवाल, श्री पवन अग्रवाल, श्रीमती शशि बाला शाह, श्री शशांक अग्रवाल, श्री विनोद अग्रवाल, श्री अंकुर अग्रवाल, श्री चंद्र मोहन अग्रवाल, श्री बृज कमल अग्रवाल महाविद्यालय के समस्त शिक्षक ,कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुआ। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने