प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर:सैकड़ों गरीबों का इलाज, मरीजों को मरम्मत का इंतजार काशी दीप विजन जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की इमारत जर्जर हो चुकी है। लेकिन इसकी मरम्मत के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। यह केंद्र प्रतिदिन सैकड़ों गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। इसके साथ ही लगभग 50.60 प्रतिशत प्रसव इसी पीएचसी में होते हैं। चिकित्सा प्रभारी के अनुसार, यह ब्लॉक और क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। जो बड़ी आबादी को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराता है। हालांकि, नगर कस्बा सहित ब्लॉक क्षेत्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजनीतिक कारणों से कस्बे से 7 किलो मीटर दूर में बनाया गया है। जिससे सभी लोगों के लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर पूरी सुविधाएं होने और वहां तैनात चिकित्सकों में घोर उदासीनता के कारण उसके आसपास के मरीज इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आते जाते रहते है। लेकिन विभागीय स्तर पर जांच के नाम पर टालमटोल कर दिखावा करते रहते है। जिसके कारण तैनात सभी चिकित्सक मरीजों को ठेंगा दिखाते हुए अपने निजी घरों में बैठकर इलाज करने में समय बिताते रहते है। कभी कभी जांच के नाम से डर के मारे खानापूर्ति करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धमक पड़ते है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अमन खान गांधी, उद्धव कुमार पांडेय, सोहन प्रजापति, नेसार अहमद खान वारसी, इजहार खान, बबलू यादव, अनीस शाह सहित आदि निवासियों का कहना है। कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के कस्बे से दूर होने के कारण उन्हें आवश्यक सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है।उन्होंने कहा कि जर्जर पीएचसी की मरम्मत न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई सुविधा नहीं होने से लोग परेशान हैं। आसपास के गांवों के लोग सीधे कस्बे आते और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते है। लेकिन अस्पताल का भवन जर्जर होने से भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले कस्बे में सभी सुविधाएं आसानी से मिल रहा था। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि शासन से बजट न मिलने के कारण पीएचसी की सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं और भवन की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी सुविधाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संचालित हो रहा है। उसी के तर्ज पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभी सुविधाएं विभागीय स्तर पर उपलब्ध ना होने पर यहां आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने पर इलाज के दौरान होने वाली परेशानी दूर होगी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें