काशी दीप विजन वाराणसी --दालमण्डी प्रकरण में मकान मालिकों व जिला प्रशासन में बीरेंद्र सिंह के आवास पर हुई वार्ता वाराणसी --शहर के दाल मंडी क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, धार्मिक संस्थाओं और किरायेदारो के उत्पीड़न के खिलाफ मंगलवार को सायं 5:00 बजे टैगोर टाउन कॉलोनी स्थित सांसद वीरेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय पर वहां के व्यापारियों और एडीएम सिटी के बीच बैठक हुई। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं उत्पीड़न पर सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने आपत्ति दर्ज कराते हुए तत्काल बन्द करने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने कहा की दाल मंडी परियोजना से जुड़े प्रकरण में भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब चौक और नई सड़क की मेन सड़क 12 मीटर चौड़ा है, तो दाल मंडी की गली 17 मीटर चौड़ा करने का क्या औचित्य है। जब उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट के जरिए डीएम को अधिकार दिए थे कि विश्वनाथ कारिडोर में मार्केट रेट से चार गुना से लेकर 8 गुना तक उनके दाम निर्धारित करके उनके जमीन का अधिकरण किया जाए। लेकिन यह रवैया दालमण्डी प्रकरण में जमीनों और मकानो पर क्यों नहीं किया जा रहा है। जहां तक किराएदार व्यापारियों का सवाल है कि भारत के संविधान में टैनेंट एक्ट उनका संरक्षण देता है। टैनेंट एक्ट कहता है कि जबरदस्ती किसी को उनकी दुकानों या मकानो से आप बेदखल नहीं कर सकते। उनको पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। बिना पुनर्स्थापित किये उनको जबरदस्ती ना निकला जाए। साथ ही रात को सूर्यास्त के बाद उनके दुकानों व मकानो पर जाकर जो दहशत का वातावरण पुलिस फैला रही है।यह हमारे संविधान में कहीं भी वर्णित नहीं है। ये लोग अपराधी नहीं है कि रात में आप लोग छापा मारी रहे हैं। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। सांसद वीरेंद्र सिंह ने अधिग्रहण की कार्रवाई वर्णित कानून के अनुसार करने की मांग किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, शिवकुमार सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचण्डी, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, डॉक्टर ओपी सिंह, अनवारूल हक अंसारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, पूजा यादव, कन्हैया राजभर, वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, मुमताज खान, हीरा मौर्या, सुनील सोनकर, लालू यादव, यासीन भाई, राहुल अरोड़ा, फैसल खान, सलाम कुरैशी, नसीम अहमद, कामिल खान सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।-एडीएम सीटी और बीरेंद्र सिंह के बीच वार्ता वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें