वाराणसी युवा वर्ग को जागृत करने हेतु गोष्ठी का हुआ आयोजन वाराणसी -- बसन्त कन्या महाविद्यालय में "एक राष्ट्र एक चुनाव" विषय पर सम सामयिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में इस विषय के प्रति सोच को जागृत करना था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर व विशिष्ट स्थिति के रूप में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष नम्रता चौरसिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा वन्देमातरम् गीत की प्रस्तुति की गयी। स्वागत उद्बोधन में महा विद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने पिछले वर्ष मार्च में महाविद्यालय द्वारा आयोजित "एक देश एक चुनाव" विषयक सेमिनार के हवाले से बताया कि महाविद्यालय अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा से सचेत है। इस अवसर पर एक प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस लोक प्रकाशित पुस्तक के एडिटर महाविद्यालय के डॉ. आशीष कुमार सोनकर को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष कपूर ने इतने संवेदनशील विषय को शिक्षक प्रशिक्षण के अंग के रूप में साथ लेकर चलने के महाविद्यालय के प्रयास की जमकर सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि " एक राष्ट्र एक चुनाव" एक ऐसी प्रणाली है। जिसमें देश के सभी चुनाव चाहे वह लोकसभा चुनाव हो या राज्यसभा या विधानसभा का चुनाव हो सभी एक ही समय पर आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सरल कुशल और पारदर्शी बनाना है। इससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी। जब सभी चुनाव एक ही समय पर होगी तो सरकार नीतियों को लागू करने और उन्हें पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी। इससे भ्रष्टाचार में भी कमी आ सकती है। छात्राओं की सोच को और विस्तार देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की संरचना महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजिका पूजा दीक्षित के द्वारा तय किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने संचालन डॉ. सरोज उपाध्याय ने तथा धन्यवाद ज्ञापित महानगर महामंत्री अशोक पटेल ने किया। सांगीतिक प्रस्तुति डॉ सीमा वर्मा के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसंत कन्या महाविद्यालय की प्रबंधक उमा भट्टाचार्या, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजिका पूजा दीक्षित, क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, अशोक पटेल, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय एडवोकेट, अशोक जाटव, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, कुसुम सिंह पटेल, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव, बसंत कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीता गंगवार एवं महाविद्यालय की सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ साथ छात्राओं ने भागीदारी की। इस कार्यक्रम में संचालन डा. सरोज उपाध्याय ने किया। फोटो -01- पुस्तक का लोकार्पण करते अतिथिगण, राजेंद्र गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें