काशी दीप विजन वाराणसी - शिक्षक संघ के चुनाव में अध्यक्ष धर्मेन्द्र और मंत्री हुए सुबोधवाराणसी -- उदय प्रताप कॉलेज शिक्षक संघ के चुनाव हेतु एक साधारण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्षिक चुनाव कराने हेतु सर्वसम्मति से रणनीति बनी। जिसमें वर्ष 2025 के लिए उदय प्रताप कॉलेज के शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर एसके सिंह तथा प्रोफेसर मनीष सिंह के निर्देशन में चुनाव हुआ। चुनाव में प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष तथा प्रोफेसर सुबोध सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। अध्यक्ष के साथ-साथ पूरी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें डॉक्टर श्याम बाबू वर्मा- उपाध्यक्ष, डॉ संजीव कुमार सिंह- रसायन मंत्री, डॉ मनोज कुमार सिंह- कोषाध्यक्ष, तथा प्रोफेसर राजीव सिंह-सदन प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। संकाय प्रतिनिधि के रूप में विज्ञान संकाय से प्रोफेसर तुमुल सिंह तथा प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह, कृषि संकाय से प्रोफेसर अजय प्रकाश सिंह तथा डॉक्टर देवनारायण सिंह, वाणिज्य संकाय से प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, शिक्षा संकाय से प्रोफेसर रश्मि सिंह, तथा कला संकाय से डॉक्टर अनिल कुमार सिंह निर्वाचित हुए।इस शिक्षक संघ के चुनाव में बड़ी संख्या में कॉलेज के प्राध्यापक गण उपस्थित यज्ञसे। चुनाव के उपरांत सभी निर्वाचित पदाधिकारीगण द्वारा एक दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान खिलाया गया चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारीगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें