कार्तिक पूर्णिमा पर सैकड़ों महिलाओं ने गंगा में डुबकी लगाई। जमानियां। में कार्तिक पूर्णिमा पर नगर कस्बा पक्का बलुआ घाट सैकड़ों महिलाओं ने गंगा में डुबकी लगाई। बताया जा रहा है। कि यह कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ती है। और इस दिन पवित्र स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान को बहुत पवित्र माना जाता है। और गंगा स्नान से पाप धुल जाते हैं। युवा पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान को बेहद शुभ और पुण्यदायी माना गया है। और इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से पाप नष्ट होते हैं। और भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इससे पहले नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता नगर कस्बा बाजार से लेकर पक्का बलुआ घाट के आसपास की साफ सफाई कराने से लेकर चुने का छिड़काव कराया। उन्होंने बताया कि स्नान के बाद भक्त मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं, और दीपदान करते हैं। बता दें कि गुरु नानक देव जी की जयंती 5 नवंबर को मनाई गई। और उनके उपदेश मानवता, समानता और सत्य पर आधारित हैं। जिसमें बताया गया है कि ईश्वर एक है और हर जीव में विद्यमान है। सच्चा धर्म प्रेम, करुणा और सेवा में निहित है। उनके चार सिद्धांत, एक ओंकार (ईश्वर एक), नाम जपना (ईश्वर का स्मरण), किरत करना (ईमानदारी से कमाना) और वंड छकना (बांटकर खाना) उद्धव पांडेय ने बताया कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए जाति-धर्म के भेद मिटाकर सभी को समान देखने की प्रेरणा दी गई है। जो आज भी प्रासंगिक है। और गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी में हुआ था। गुरु नानक देव जी ने जगत के कल्याण के लिए नई विचारधारा दी है। धर्म को न जानने के कारण ही लोग जात-पात और भेदभाव की भावना से ग्रस्त हो गए है। गुरु नानक देव जी की जयंती को गुरुपर्व भी कहा गया है। उद्धव पांडेय ने यह भी बताया कि गुरु नानक देव जी के मुख्य उपदेश मानवता, समानता और सत्य के मूल सिद्धांतों पर आधारित हैं। उन्होंने सिखाया कि ईश्वर एक है और वह हर जीव में विद्यमान है। गुरु जी ने लोगों को बताया कि सच्चा धर्म किसी पूजा-पद्धति में नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और सेवा में निहित है। इस दौरान बुधवार की सुबह तहसीलदार राम नारायण वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, हल्का लेखपाल रूपेश रंजन सिंहा, पालिका कर्मी विजय शंकर राय के साथ नौका विहार करते हुए। स्नान घाटों सहित सुरक्षा की जायजा ली। उक्त मौके पर अभय कुमार तिवारी, दुर्गेश कुमार तिवारी, सुधीर कुमार शुक्ला, आदि सहित महिला पुलिस कर्मी घाट के भीड़भाड़ स्थानों और उसके आसपास मौजूद रहे। नौका विहार के दौरान दोनों अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को लेकर तहसील प्रशासन के राजस्व कर्मी एवं कोतवाली पुलिस कर्मी स्नान घाट के आसपास तैनात रहे। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना को रोका जा सके। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें