4--दालमण्डी ध्वस्तीकरण पीड़ितों से मिलने जा रहे वीरेन्द्र सिंह को पुलिस ने रोका,बैठे धरने पर वाराणसी -- दाल मंडी ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन एवं सांसद आमने-सामने हो गए जिससे टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 10 नवम्बर को मिलने का समय दिया गया था। समय के पूर्व ही प्रशासन ने उनके आवास टैगोर टाउन स्थित कॉलोनी में कई थानों की पुलिस द्वारा आवासीय परिसर के मार्ग को रस्सी से बैरिकेटिंग कर रास्ता रोक दिया गया। जिससे सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। सपा सांसद को रोके जाने पर सपाई आवासीय परिसर के मार्ग पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गये।दो घंटे तक लगातार धरना चलता रहा। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह दाल मंडी ध्वस्तीकरण के पीड़ितों से मिलने के जिद पर अड़े रहे। धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम सीटी आलोक कुमार वर्मा ने सांसद वीरेंद्र सिंह से अनुरोध किया की दाल मंडी ध्वस्नीकरण के संदर्भ में सभी पीड़ितो को आपके समक्ष जल्दी ही वार्ता किया जाएगा। सांसद ने जिला प्रशासन की एक भी बात नहीं मानी। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा की दाल मंडी ध्वस्तीकरण को लेकर स्थानीय नागरिक एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सिर्फ उनकी पीड़ा को समझ कर अंतरिम रिपोर्ट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराना ही मेरा मकसद है। मगर प्रशासन दाल मंडी ध्वस्नीकरण के सच्चाई को छिपाना चाहती है और बिना विचार विमर्श के ही प्रशासन दाल मंडी के स्थानीय व्यापारियों को रविवार की रात में 13 दुकानदारों को बिना समय दिए एवं सामान निकाले बगैर ही हथौड़ा चला कर ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया जिससे हम सभी सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने सांसद वीरेंद्र सिंह को स्पष्ट करते हुए कहा कि मंगलवार को सायं 4:00 बजे दाल मंडी ध्वस्नीकरण को लेकर सभी स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों से संवाद कर आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जायेगा। सभी को लहुराबीर स्थित आईएमए विल्डिंग के सभागार में एक बैठक बुलाकर स्थानीय व्यापारियों एवं निवासियों से संवाद कर निर्णय लिया जायेगा। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के साथ एमएलसी आशुतोष सिनहा,पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचण्डी, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, डॉक्टर ओपी सिंह, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सपा नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ किशमिश गुरु, बुनकर नेता अनवारूल हक अंसारी, राजू यादव, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूजा यादव, राम बालक पटेल, सुनील सोनकर, रिजवान अंसारी, राहुल कनौजिया, दीपचंद गुप्ता, इमरान अहमद, विशाल अहमद, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, विकास यादव बच्चा, गोपाल पाण्डेय समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।फोटो -03-धरने पर बैठे सांसद बीरेंद्र सिंह
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें