*काशी दीप विजन।ऋषि मांडवी जोन में भवन पंजीकरण की प्रक्रिया तेज, अब तक 724 भवनों का सर्वे पूर्ण।*वाराणसी। नगर निगम वाराणसी के ऋषि मांडवी जोन में भवनों के पंजीकरण कार्य में तेजी आई है। जोन अंतर्गत नवविस्तारित क्षेत्रों में अब तक 724 अनावासीय (व्यावसायिक) भवनों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। सर्वेक्षण उपरांत 664 भवन स्वामियों को नोटिस निर्गत किए गए हैं, जबकि 35 भवन स्वामियों ने अपने भवनों का पंजीकरण पूर्ण कराते हुए लगभग ₹5.5 लाख संपत्ति कर के रूप में जमा किया है।जोनल अधिकारी इन्द्र विजय ने बताया कि सर्वे के बाद भवन स्वामियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में आपत्ति न आने की स्थिति में प्रस्तावित वार्षिक मूल्यांकन नगर निगम अभिलेखों में दर्ज कर लिया जाएगा, जिसके बाद समस्त उत्तरदायित्व भवन स्वामी का होगा।उन्होंने यह भी बताया कि ऋषि मांडवी जोन के अंतर्गत बजरडीहा, तुलसीपुर, मण्डुआडीह, कंदवा, करौंदी, सुसुवाहीं, मढ़ौली, लोहता, ककरमत्ता तथा शिवदासपुर वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों के इच्छुक भवन स्वामी अपने भवन से संबंधित अभिलेख लेकर जोनल कार्यालय में आकर पंजीकरण करा सकते हैं।नगर निगम प्रशासन ने आवासीय भवनों के पंजीकरण कार्य को भी प्राथमिकता से संचालित करने की बात कही है, ताकि सभी श्रेणी के भवन स्वामी नगर निगम के कर प्रणाली में सम्मिलित हो सकें और संपत्ति कर संग्रहण पारदर्शी तरीके से बढ़ सके। रिपोर्ट: नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें