खंड विकास अधिकारी ने संभाला पदभार जमानियां। काशी दीप विजन ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। नए विकास खंड अधिकारी अरविंद कुमार यादव का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा एवं जमानियां सेक्टर 3 के पूर्व जिला पंचायत सदस्य लोकप्रिय धनंजय मौर्य एवं विभागीय कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा अभिनंदन और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नए बीडीओ का अभिनंदन स्वागत समारोह के दौरान कहा कि ग्रामीण अंचलों के छोटी बड़ी समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने की जरूरत है। वही नए बीडीओ अरविंद कुमार यादव का भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। बीडीओ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र का समुचित विकास को लेकर कार्य किया जायेगा। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने स्वागत समारोह के बाद बताया कि मनरेगा कार्यो सहित अन्य विकास कार्य पारदर्शिता के साथ तेज गति से होंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के अंदर तेजी व पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। अरविंद कुमार यादव ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया। कि ग्राम सभा में जो भी काम लंबित है। उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। विकास कार्यो में कहीं पर कोई समस्या आती है। तो तुरंत अवगत कराया जाए। वहीं उन्होंने ब्लाक के अंदर बनाए जा रहे अमृत सरोवरों की प्रगति रिपोर्ट एक हफ्ते के प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस दौरान स्वागत करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, जमानियां सेक्टर 3 के पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौत, उर्दू बाबू हयातुल्ला सिद्दीकी, अरुण कुमार, रामनयन यादव, लव कुमार सिंह, उधम सिंह, वीरेंद्र गौराम, ओमप्रकाश तिवारी, श्वेता पांडेय जीपीए, प्रियंका बीएमएम सहित आदि विभागीय कर्मचारी गण शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें