हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृहविज्ञान की मध्यावधि प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न। काशी दीप विजन जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक स्तर के गृहविज्ञान विषय की मध्यावधि परीक्षा का प्रैक्टिकल परीक्षण डॉ. सोनम यादव की नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह परीक्षा छात्राओं की व्यावहारिक कौशल क्षमता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न घरेलू विज्ञान संबंधी गतिविधियों जैसे पोषण, वस्त्र विज्ञान और पारिवारिक प्रबंधन पर फोकस किया गया।महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सोनम यादव ने बताया कि परीक्षा में कुल 28 छात्राओं ने भाग लिया, और सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं और तरह तरह के पारंपरिक एवं आधुनिक व्यंजनों को छात्राओं द्वारा बनाया गया जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सुपाच्य एवं गुणवत्तापूर्ण रहा जिसकी वहां उपस्थित प्राध्यापकों द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। गृहविज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सोनम यादव ने बताया कि यह परीक्षा छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो उन्हें भविष्य में घरेलू उद्योगों या शिक्षा क्षेत्र में सशक्त बनाएगी।" महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गृहविज्ञान जैसे विषय महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभाग ने परीक्षा के बाद छात्राओं को फीडबैक सत्र भी आयोजित किया, जिसमें सुधार के सुझाव दिए गए। परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त आचार्य मदन गोपाल सिन्हा डॉ लालचंद पाल डॉ सुनील चौधरी,नीलेश कुमार (कार्यालय अधीक्षक) अमित कुमार सिंह डॉ अमित कुमार, मनोज कुमार सिंह पैंगूला प्रासर,वीरेंद्र कुमार, पप्पू कुमार सहित स्नातक गृहविज्ञान की छात्राएं उपस्थित रही। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें