Top News

  काशी दीप विजन,वाराणसी अपर पुलिस महानिदेशक,  वाराणसी परिक्षेत्र के माध्यम से वाराणसी शहर  के समस्त सिंधी समाज की तरफ से ज्ञापन देकर मांग की ।   भगवान श्री झूलेलाल जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रायपुर निवासी देशद्रोही, आतंकी ,स्वयंभू नेता अमित बघेल के खिलाफ अभी तक कोई कड़ी कार्रवाई न होने पर देशभर में सिंधी समाज आक्रोशित है आज रविवार  कोदेश के कई शहरों में आतंकी अमित बघेल के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किये गए । सिंधी समाज के उपस्थित लोंगों ने  कहा कि देशद्रोही आतंकी अमित बघेल ने सिंधी समाज को चुनौती दी है। वाराणसी शहर  के समस्त सिंधी समाज द्वारा आज पूज्य भगवान श्री झूलेलाल जी का आशीर्वाद लेकर विरोध प्रदर्शन यात्रा निकाली गई । जो सिगरा ,मलदहिया , नदेसर होते हुए, अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय पंहुचे। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वाराणसी सिन्धी समाज शंकर विशनानी, राजेश रूपानी, सुरेन्द्र लालवानी , रवि घावरी, मोहन बदलानी, जितेन्द्र लालवानी ,सुमित धमेजा, श्रीचन्द पंजवानी, नरेश मेघानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Post a Comment

और नया पुराने