यूनियन बैंक शाखा जमानियां के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशी दीप विजन जमानियां। विकसित भारत संकल्प 2047 के उद्देश्य को पूरा करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को लेकर यूनियन बैंक शाखा जमानियां के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। स्थानीय यूनियन बैंक क्षेत्र कार्यालय गाज़ीपुर पूर्व से क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन,उप क्षेत्र प्रमुख पियूष परमार और ऋण प्रमुख भास्कर झा के द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुकेश रमन ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास किए जाने से ही विकसित भारत संकल्प 2047 के उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर पूरे भारत वर्ष में स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के सभी शाखा क्षेत्रों में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की यूनियन शाखा की ओर से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को लेकर महिलाओं के बीच स्व रोजगार सृजन करने के उद्देश्य को लेकर ऋण का वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है। उन्होंने कहा की महिलाएं ईमानदारी पूर्वक बैंक से लेन देन कर क्रेडिट बनावें उसे रोजगार के लिए बड़ी सी बड़ी ऋण की स्वीकृति दी जाएगी। यूनियन बैंक की मैनेजर कृति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से ऋण स्वीकृति पत्र, आजीविका महिलाओं में ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनियन बैंक शाखा जमानियां के सभी स्टाफ कर्मियों के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाशंकर सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, धनंजय कुमार मौर्य, अरविंद राय, विजयशंकर राय, रुस्तम अली के साथ अभिषेक कुमार तिवारी आदि का योगदान रहा। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें